एटा, मार्च 7 -- एटा-कासगंज ब्रॉडगेज नई रेल लाइन परियोजना को तय समय दो साल के अंदर पूरा करने के लिए प्रशासनिक स्तर से भी कार्य तेज कर दिया गया है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार रेल लाइन के लिए अधिग्रहित की जाने वाली जमीन का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। आगामी 20 मार्च से किसानों को मुआवजा देना शुरू कर दिया जाएगा। एटा जिले के अंदर एटा-कासगंज रेलवे लाइन के रास्ते में आने वाली निजी और सरकारी जमीनों का सटीक मूल्यांकन राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग और नलकूप विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम पूरा कर लिया है। अधिकारियों की इस टीम ने रेल लाइन में आने वाली जमीन पर मौजूद पेड़ों, ट्यूबवेल और निर्माणों का आकलन कर लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने दावा किया है कि जमीन के मूल्यांकन का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.