एटा, अप्रैल 24 -- स्वच्छ भारत मिशन के तहत शीतलपुर ब्लॉक के गांव बारथर में दो वर्ष पूर्व बनाया गया प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट केवल बिजली कनेक्शन न होने के कारण अब तक संचालित नहीं हो सका है। दो वर्ष बीत जाने के बाद भी इस प्लांट का बिजली कनेक्शन न होने से इस प्लांट का संचालन नहीं हो सका। इससे ब्लॉक क्षेत्र के सभी गांव से निकलने वाले प्लास्टिक कचरे का निस्तारण नहीं हो पा रहा है और शासन की योजना को पलीता लगा रहा है। गांव बारथर में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के तहत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों से एकत्रित होने वाले प्लास्टिक कचरे को यहां लाकर वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने के लिए किया गया था। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत का 16.61 लाख रुपये घाटे का बजट पास इस प्लांट का निर्माण वर्ष 2024 में कुल 16 लाख के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.