लातेहार, अप्रैल 5 -- बेतला, प्रतिनिधि। पर्यटकों को पर्याप्त सुविधाएं मुहैया कराने के लिए बेतला पार्क प्रवेश द्वार के पास वन- प्रबंधन द्वारा नवनिर्मित टूरिस्ट वेटिंग सेंटर को दो वर्ष बाद भी अबतक चालू नहीं किया गया है।इससे पर्यटकों को ठहरने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां बता दें कि पार्क प्रवेश द्वार के पास पीटीआर प्रबंधन ने वर्ष 2024 में पुराने जीर्ण-शीर्ण पड़े बुकिंग काउंटर का जीर्णोद्धार कर पर्यटकों को बैठने के लिए आकर्षक एसी टूरिस्ट वेटिंग सेंटर का निर्माण कराया है।पर निर्माण के दो वर्ष बाद भी उसे अबतक चालू नहीं किए जाने से पर्यटकों व आसपास के लोगों में विभाग के प्रति क्षोभ और रोष व्याप्त है।वहीं समुचित व्यवस्था के अभाव में पर्यटक इधर-उधर भटकने को विवश हैं।इसबारे में वनपाल सह कॉम्प्लेक्स प्रभारी संतोष सिंह ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.