दो वर्ष बाद जूलॉजी के पांच छात्रों को मिलेगा गाइड
मुजफ्फरपुर, अगस्त 7 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में दो वर्ष के बाद जूलॉजी के पांच छात्रों को शोध के लिए गाइड मिलेगा। गाइड नहीं मिलने से ये छात्र शोध नहीं शुरू कर पा रहे थे। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि पांच छात्रों ने उनसे मिलकर शोध के लिए गाइड उपलब्ध कराने की मांग की थी। सभी छात्र वर्ष 2022 के थे। जूलॉजी विभाग में शिक्षकों के पास शोध कराने के लिए संख्या नहीं होने से इन छात्रों को गाइड नहीं मिल रहे थे। इस मामले को कुलपति के पास लेकर जाया गया। कुलपति ने निर्देश दिया कि तत्काल विभागाध्यक्ष के अंडर में ये छात्र शोध करेंगे। यह भी पढ़ें- डिग्री कॉलेज के सहायक प्राध्यापकों का ओरिएंटेशन आज इसके बाद जैसे-जैसे शिक्षकों के पास सीट खाली होंगी, छात्रों को उनके पास भेज दिया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.