दो वर्ष पूर्व अपराधियों से जब्त बम को किया निष्क्रिय
दुमका, मई 14 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि।सरैयाहाट थाना में दो वर्ष पूर्व अपराधियों से जब्त बमों को झारखंड जगुआर 09 के बम निरोधक टीम ने बुधवार को सफलता पूर्वक निष्क्रिय कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 में सरैयाहाट थाना क्षेत्र स्थित चंदूबथान के बेहंगा गांव में एक घटना के दौरान कई बम बरामद किए गए थे। थाना में बमों को ज्यादा दिनों तक रखना सुरक्षित नहीं था, इसलिए न्यायालय के आदेश पर झारखंड जगुआर 09 बीडीडीएस के नंदकिशोर सिंह अपनी टीम के साथ सरैयाहाट थाना क्षेत्र के पनपहड़ा जंगल में थाना प्रभारी राजेन्द्र यादव एवं एसआई विकेश मेहरा के सहयोग से बम को डिफ्यूज कर दिया गया। बताया कि बम इतना शक्तिशाली था कि डिफ्यूज की गूंज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। थाना प्रभारी राजेन्द्र यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर झारखंड जगुआर के बम निरोधक दस्ते द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.