दो वर्षों से बंद नवनिर्मित ओवरहेड टैंक डीएम के आदेश से चालू
भदोही, मई 27 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद गोपीगंज में पेयजल आपूर्ति के लिए वर्ष 2021 में जिलाधिकारी की संस्तुति पर स्वीकृत छह लाख लीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक अब चालू हो गया है। इससे नगर के कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई सुचारू हो गई है। पसियान मोहाल स्थित पानी की टंकी परिसर में 90 लाख रुपए की लागत से जल निगम ने वर्ष 2023 में ओवरहेड टैंक का निर्माण पूरा कर दिया था। जल निगम विभाग और पालिका प्रशासन गोपीगंज के बीच विवाद के कारण इसका हैंडओवर नहीं हो पा रहा था。
समस्या का समाधान इस मामले में सभासद आनंद कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी शैलेश कुमार को लंबे समय से बंद पड़े ओवरहेड टैंक के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी भदोही ने जांच करते हुए पालिका प्रशासन और जल निगम को नोटिस जारी किया।
जलापूर्ति की शुरुआत समस्याओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.