दो वर्षों से फरार हत्याकांड के आरोपी के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तहार
समस्तीपुर, जून 21 -- वारिसनगर। मथुरापुर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर करीब दो वर्षों से फरार चल रहे हत्याकांड के एक आरोपी के घर शनिवार की शाम इश्तहार चस्पाया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष राहुल कुमार के निर्देश पर अवर निरीक्षक लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। पुलिस टीम ने कृषि बाजार समिति के समीप स्थित मुशहरी टोला में आरोपी कुंदन सदा के आवास पर पहुंचकर न्यायालय द्वारा जारी इश्तहार चस्पाया। पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2024 से संबंधित हत्याकांड मामले में फरार चल रहा है और लगातार गिरफ्तारी से बच रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- कुख्यात बुधन ठाकुर के घर पुलिस ने इश्तेहार चस्पाया आरोपी के घर पर नहीं मिलने के कारण उसके आवास पर विधिवत इश्तहार चस्पाया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.