मधुबनी, जून 26 -- मधुबनी, निज संवाददाता। शहर के वार्ड संख्या 35 के कदम चौक, हवाई अड्डा व बसुआरा से जुड़े इलाके में पेयजल संकट अब जनजीवन पर भारी पड़ने लगा है। इन मोहल्ले से सटे दलित, महादलित और अति पिछड़ा बहुल इलाके में करीब दो सौ परिवार रोज पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। शुक्रवार को दर्जनों महिलाएं बाल्टी और बर्तन लेकर सड़क पर उतर आईं और नगर निगम की कार्यशैली के खिलाफ तीखा आक्रोश जताया। लोगों का कहना है कि दो वर्षों से लगातार शिकायतों के बावजूद न तो सबमर्सिबल लगाए गए और न ही टैंकर से पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की गई। हालात ऐसे हैं कि सुबह की शुरुआत रसोई नहीं बल्कि पानी की तलाश से होती है। पूरे इलाके की प्यास बुझाने का जिम्मा कदम चौक पोखर के पास स्थित एकमात्र सरकारी चापाकल पर आ गया है, जहां रोज लंबी कतार और धक्का-मुक्की आम बात बन चुकी है。 यह भी...