दो वर्षों से जलापूर्ति बंद, भीषण गर्मी में पानी के लिए ग्रामीण परेशान
मुंगेर, जून 1 -- धरहरा, एक संवाददाता। औड़ाबगीचा पंचायत की मोहनपुर गांव स्थित अब्जु मौजा के समीप संजीत कुमार सिंह उर्फ मुंगरी सिंह के खेत में मिनी नल-जल योजना पिछले करीब दो वर्षों से बंद पड़ी है। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच पेयजल संकट गहराने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों की परेशानी ग्रामीणों का कहना है कि नल-जल योजना ठप रहने के कारण लोगों को पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना का लाभ क्षेत्र के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। योजना बंद रहने से दर्जनों परिवारों के समक्ष पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। गर्मी के मौसम में हालात और गंभीर हो गए हैं तथा लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है।
समस्या की सूचना ग्रामीणों के अनुसार, कई बार संबंधित विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.