दो वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ा पुल एप्रोच, ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
बलरामपुर, मई 21 -- ललिया/बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की सड़क हरिहरगंज-ललिया बनकटवा मार्ग से जुड़ी ललिया-भवनियापुर लिंक मार्ग पर स्थित भवनियापुर गांव के निकट पुल का एप्रोच तथा पूर्वी छोर की सुरक्षा दीवार दो वर्ष पूर्व आई बाढ़ में कटकर नाले में समाहित हो गई थी। लंबे समय बीत जाने के बाद भी मरम्मत कार्य शुरू न होने से क्षेत्रीय लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के विरोध में प्रदर्शन कर आक्रोश जताया तथा जिलाधिकारी को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से पत्र भेजकर शीघ्र समस्या समाधान की मांग की है। ग्रामीण राम किशोर, नीरज तिवारी, मनीष कुमार, दिलीप कुमार, संजय आर्या, नितीश तिवारी, सतीश, शुभम, रणधीर तिवारी, कल्लू, सुभाष, बाबूराम, रामजीत यादव, सूरत, विमल, नीरज, बिकाऊ लाल, कमल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.