देवघर, मार्च 29 -- चितरा,प्रतिनिधि। कोलियरी क्षेत्र स्थित जमुआ पंचायत के विस्थापित गांव बनवारी डंगाल में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य पिछले दो वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। भवन निर्माण पूरा नहीं होने के कारण क्षेत्र के छोटे-छोटे बच्चों को आंगनबाड़ी की सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि तत्कालीन विधायक सह पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने 16 सितंबर 2023 को राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण का शिलान्यास किया था। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद ही ग्रामीणों ने निर्माण में बरती जा रही अनियमितताओं पर सवाल उठाए थे। किसी तरह भवन की छत की ढलाई कर दी गई, लेकिन इसके बाद से निर्माण कार्य पूरी तरह ठप पड़ गया। वर्तमान स्थिति यह है कि भवन में न तो दरवाजे-खिड़किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.