दो वर्षों में 161 खिलाड़ियों की नियुक्ति हुई
पटना, जुलाई 22 -- राज्य सरकार ने पिछले दो वर्षों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले 161 खिलाड़ियों की नियुक्ति की है। 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' योजना के तहत यह सरकारी नौकरी दी गई है। खेल विभाग ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि उक्त योजना में डीएसपी पर पर भी सीधी नियुक्ति दी गई है। इसके आलवा दारोगा, पंचायती राज पदाधिकारी और अन्य पदों पर भी सीधी नियुक्ति दी जा रही है। साथ ही खिलाड़ियों को आधुनिक खेल अवसंरचना, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, उपकरण और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए आवश्यक सहयोग दिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.