पटना, मार्च 15 -- राज्य के इंजीनियरिंग ऑर पॉलिटेक्निक कॉलेजों में शिक्षकों के लगभग आधे पद रिक्त हैं। इन संस्थानों में दो हजार से पद पिछले दो साल से अधिक समय से खाली हैं। विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग इन पदों पर बहाली के लिए पिछले दो साल से अधिक सयम से प्रयास कर रहा है। इसके बावजूद अब तक आरक्षण रोस्टर भी क्लीयर नहीं हो सका है। आरक्षण रोस्टर क्लीयर होने के बाद ही विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग से रिक्ति सामान्य प्रशासन विभाग को भेजी जाएगी। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग रिक्ति बीपीएससी को भेजेगा। इसके बाद बीपीएससी से वैकेंसी का विज्ञापन जारी होगा। विभागीय अधिकारिक सूत्रों के अनुसार अभी तक तांती और ततवा के आरक्षण का मामला अभी नहीं सुलझ सका है। इस कारण रोस्टर क्लीयर नहीं हो पा रहा है। यह मामला सुलझने के बाद ही नए...