दो वर्षों बाद कैथा में गूंजेगी मंडा पर्व की धूम, 24 मई को होगा भव्य आयोजन
रामगढ़, मई 10 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ प्रखंड के कैथा महादेव मंडा परिसर में रविवार को कैथा मंडा समिति और ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष कैथा में मंडा पूजा 24 मई को हर्षोल्लास, श्रद्धा और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाई जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मंडा समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार महतो ने की, जबकि संचालन समिति के कोषाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद देवधारी महतो ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राजेश कुमार महतो ने कहा कि मंदिर निर्माण कार्य के कारण पिछले दो वर्षों से मंडा पर्व का आयोजन नहीं हो सका था। अब मंदिर निर्माण पूर्ण होने और हाल ही में संपन्न भव्य यज्ञ के बाद इस वर्ष ऐतिहासिक मंडा पूजा और मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूजा पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.