दो वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत
चाईबासा, मई 2 -- चाईबासा। राजनगर थाना अंतर्गत विश्रामपुर निवासी गोरा लोहार का 2 वर्षीय बेटा मोहित लोहार की पानी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शाम के लगभग 4,30 बजे उक्त बच्चा खेलते खेलते घर के पास के तालाब में चला गया और अचानक तालाब में गिर गया।जिस से वह गहरा पानी में डूब गया। तालाब के पास खेल रहे अन्य बच्चों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को को दिया।परिजन काफी मेहनत से बच्चे को तालाब से निकाला और देर शाम को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को बच्चे का शव का पोस्टमार्टम सदर थाना पुलिस के द्वारा कराया गया। परिजनों ने बताया बच्चा खेलते खेलते तालाब के पास गया और तालाब में डूबे जाने से मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.