बांका, मार्च 1 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। जिले के जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 2 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या कर शव को हत्यारे ने ग्रामीण सड़क पर फेंक दिया। घटना शुक्रवार की शाम की है। बच्ची शुक्रवार की सुबह 10 बजे ही गुम हुई थी। बाद में शव मिलने के बाद पता चला की आरोपियों ने दिन भर बच्ची को छिपाकर रखा। बांका एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने शुक्रवार की रात घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच किया। जांच के दौरान बेलहर एसडीपीओ रविंद्र मोहन प्रसाद और थानाध्यक्ष राजू कुमार ठाकुर भी मौजूद थे। शनिवार की सुबह बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया। शनिवार को 10 बजे दिन में एफएसएल टीम घटना स्थल पर पहुंचकर जांच किया और सबूत जुटाए। हत्या के पूर्व बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका को आधार बनाकर भी पुलिस मामले की जांच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.