बुलंदशहर, दिसम्बर 24 -- बुलंदशहर। शिकारपुर के मोहल्ला गंज सादात में खेलते समय दो वर्षीय बच्ची की नाले में गिरने से मौत हो गई। सीसीटीवी देखने पर बच्ची के नाले में गिरने का पता चला। बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। पुलिस के मुताबिक मोहल्ला गंज सादात निवासी नौशाद की दो साल की बेटी जोया बुधवार को घर के बाहर अकेले खेल रही थी। वह खेलते समय नाले की तरफ चली गई। परिजनों ने उसे तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पड़ोस में लगे एक सीसीटीवी की फुटेज देखी तो पता चला कि बच्ची नाले में गिर गई है। आनन फानन में लोगों ने उसे तलाश किया तो जोया का शव नाले से मिला। वे बच्ची को लेकर चिकित्सक के पास भी पहुंचे, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का हंगामा, नारेबाजी बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाया और जमक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.