चतरा, दिसम्बर 11 -- लावालौंग प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के कधे गांव से छोटे बच्चे की चोरी होने की सनसनीखेज खबर सामने आई है। इस संबंध में मंधनिया पंचायत के कधे गांव निवासी झमन गंझु ने थाना में मामला दर्ज कराया है। पीड़ित पिता ने बताया कि बीती रात जब परिवार घर में सो रहा था, इसी दौरान उसकी पत्नी के पास सो रहे दो जुड़वा बेटों निलेश और दीपू में से एक बच्चे को कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि बच्चे की तलाश तेज कर दी गई है और उसे खोजने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने खोज अभियान में विशेष टीमों को लगाया है। इसमें स्कॉवड डॉग का भी सहारा लिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.