गोरखपुर, मई 16 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर क्वींस की संजू कुमारी व अनुष्का पटेल ने 'अस्मिता नेशनल महिला रोइंग लीग' में महिला लाइटवेट पेयर्स और सुलेखा मुमू व नीलू कुमारी ने लाइटवेट डबल स्कल में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में मेजबान की चुनौती कायम रखी। लीग के फाइनल मुकाबले 16 मई को संपन्न होंगे। शुक्रवार को रामगढ़झील में आयोजित अस्मिता नेशनल महिला रोइंग लीग के सेमीफाइनल व रेपचेज राउंड हुए। जहां महिला लाइटवेट पेयर्स के पहले सेमीफाइनल में गोरखपुर की संजू कुमारी व अनुष्का पटेल ने 04:05.7 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया। वहीं, कोचीन क्वींस की वैज्ञा प्रकाश व मीनाक्षी वीएस 04:03.8 के समय के साथ शीर्ष पर रहीं। इसी वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में कटक रोइंग क्लब पहले और अंडमान अचीवर्स की टीम दूसरे स्थान पर रही।...