बरेली, अप्रैल 13 -- आंवला तहसील परिसर के बाहर कोतवाली तिराहे पर स्थित दो वकीलों के चैंबरों को निशाना बनाकर असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की। वहां फैली गंदगी देखकर वकीलों में आक्रोश फैल गया। इस मामले में एसडीएम विदुषी सिंह को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली तिराहे के सामने स्थित एक वरिष्ठ अधिवक्ता के चैंबर में अज्ञात लोगों ने रविवार रात तोड़फोड़ की। चैंबर में लगी मेज का कांच तोड़ दिया गया और मेज, फर्श पर शराब की खाली बोतलें और कांच के टुकड़े बिखरे पाए गए। चैंबर की कुर्सियों और फर्श पर गोबर का घोल डालकर माहौल को दूषित करने का प्रयास किया गया। इसी तरह से एक दूसरे अधिवक्ता के चैंबर में भी किया गया।अधिवक्ताओं का कहना है कि वर्तमान में बार एसोसिएशन पदाधिकारियों के लिए चुनाव चल रहा है। आशंका है कि इसकों लेकर किसी के द्वारा भड़ास निका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.