गाजीपुर, मार्च 2 -- सादात। स्थानीय नगर के वार्ड संख्या पांच निवासी शहजादे अली और मनोज कुशवाहा के साथ सोमवार को ऑनलाइन ठगी का मामला प्रकाश में आया है। भुक्तभोगियों ने थाने पहुंचकर साइबर सेल में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग किया है। भुक्तभोगियों ने पुलिस को बताया कि उनसे करीब 41 हजार रुपए की ठगी की गई। ठग ने उनसे आंगनबाड़ी विभाग का अधिकारी बनकर इस आनलाइन ठगी को अंजाम दिया। एसओ धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.