मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। साइबर शातिरों ने दो लोगों से 2.90 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली है। इसको लेकर साइबर थाने में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है। देवरिया के मोहब्बतपुर निवासी विभूति भूषण ने पुलिस को बताया कि व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर स्टॉक मार्केट में ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर उससे सवा लाख रुपये ठगी की गई है। वहीं, कांटी थाना के अरड़ा निवासी श्याम चौधरी ने पुलिस को बताया है कि उसके क्रेडिट कार्ड से 1.65 लाख रुपये की ठगी की गई है। साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.