दो लोगों से फ्रॉड हुई राशि को साइबर पुलिस ने वापस दिलवाया
हाजीपुर, मई 2 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता साइबर थाने की पुलिस ने वैशाली जिले के दो व्यक्तियों से हुए ऑनलाइन फ्रॉड की राशि को वापस दिलवाया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि गोरौल थाना क्षेत्र की एक महिला के खाते से बीते 4 नवंबर को साइबर अपराधियों ने अवैध निकासी कर ली थी। मामले की सूचना मिलते ही साइबर थाने ने कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक एवं तकनीकी माध्यम से समन्वय स्थापित किया गया तथा ठगी की राशि को होल्ड कराया था। होल्ड राशि में से 01 लाख रुपए न्यायालय के आदेश पर वापस पीड़ित महिला को वापस दिलवाया। दूसरी ओर नगर थाने क्षेत्र के जढ़ुआ निवासी आनंद कुमार के खाते से साइबर अपराधियों ने ठगी की घटना को अंजाम दिया था। जिसे लेकर पीड़ित ने साइबर थाने में कांड संख्या 11/23 प्राथमिकी दर्ज करवाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.