सासाराम, मार्च 30 -- राजपुर। बिजली बोर्ड की टीम द्वारा एसडीओ राजू कुमार के नेतृत्व में सोमवार को नासरीगंज क्षेत्र के अमाडी बाजार में बिजली चोरी के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दो दुकानदारों को बाइपास कर बिजली चोरी करते पकड़ा गया। थानाध्यक्ष उमुस सलमा ने बतायी कि अमाडी निवासी मो. निजामुद्दीन के पुत्र अनवर अली पर दो लाख 42 हजार 311 रुपये व नजरे आलम पर 9903 रुपए जुर्माना लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...