दरभंगा, मार्च 10 -- बेनीपुर। बहेड़ा थाना क्षेत्र के सज्जनपुरा निवासी अक्षय कुमार सिंह ने थाने में आवेदन देकर दो लोगों पर दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। घटना में करीब तान लाख के सामान के जलने की बात कही गई है। पीड़ित के अनुसार नौ मार्च की सुबह करीब तीन बजे दुकान में आग लगी देख किसी तरह आग बुझाई गई। सीसीटीवी फुटेज में दो लोगों को पेट्रोल डालकर आग लगाते देखा गया। उनकी पहचान कटवासा निवासी माधव कुमार यादव और पिपड़ा निवासी राकेश कुमार यादव के रूप में हुई है। पीड़ित ने बताया कि होली के दिन दोनों से विवाद हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.