हाथरस, मार्च 21 -- दो लोगों को सांप ने डंसा हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हसायान क्षेत्र के नगला मया निवासी राजवीर शर्मा पुत्र बिहारी लाल शर्मा शनिवार को घर में रखा आलू का पैकेट उठा रहा था। आलू के पैकेटों में से अचानक सांप निकल आया और उसे डंस लिया। इधर, कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के मढ़ा पिथू निवासी गमवीर सिंह को पशुओं के लिए चारा डालते समय सांप ने डंस लिया। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर दोनों को चिकित्सक ने घर भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...