हाथरस, मई 10 -- हाथरस, संवाददाता। अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों को सांप ने डस लिया। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के गांव भदामई में सांप का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया। जंक्शन क्षेत्र के गांव भदामई निवासी राधा देवी पत्नी भूदेव सिंह घर के बाहर काम कर रही थी। बोरे के नीचे बैठे सांप ने उसे डस लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। मामले की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। किसी ने घटना की सूचना सांप पकड़ने वाले को दी। सूचना पर सांप पकड़ने वाला मौके पर पहुंचा। उसने सांप को बोरे में बंद कर जंगल में छोड़ दिया। वहीं, राधा देवी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसका उपचार किया। इधर, एक 12 वर्षीय बच्चे को भी सांप ने डस लिया। उसे भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.