आगरा, मई 4 -- नेत्रदान सबसे बड़ी मानव सेवा है। इसी से प्रेरित होकर शहर के दो परिवारों ने समाज के प्रति संवेदनशीलता एवं प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए मृत्योपरांत अपने स्वजन की कॉर्निया एसएन मेडिकल कालेज को दान कीं। नेहरू नगर आगरा निवासी रमेश चंद भाटिया (72) सुपुत्र स्व. हरीकिशन भाटिया का रविवार रात को निधन हो जाने पर उनके पुत्र गौरव भाटिया ने क्षेत्र बजाजा कमेटी के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल से नेत्रदान प्रकिया पूरी कराने के लिए सम्पर्क किया। इधर, प्रभु नगर, जयपुर हाउस निवासी सरोज देवी गोयल (66) धर्मपत्नी स्व. अनिल कुमार गोयल का सोमवार सुबह निधन हो जाने पर उनके पुत्र पवन व आशीष कुमार गोयल ने कमेटी के पूर्व मंत्री राजेंद्र कुमार गोयल से नेत्रदान के लिए सम्पर्क किया। सूचना पर एसएनएमसी की आई बैक इंचार्ज डा.शेफाली मजूमदार के निर्देशन में ग्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.