देवघर, दिसम्बर 28 -- देवघर। नगर थाना में शुक्रवार को दो के खिलाफ बिजली चोरी का प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। 24 दिसंबर को विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल देवघर अंतर्गत बिजली चोरी के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिलासी टाउन क्षेत्र में आरती देवी, पति- स्व. दिलीप तरण मिश्रा को सुबह करीब 10.40 बजे मीटर से पहले सर्विस तार काटकर मीटर बाईपास कर बिजली का अवैध उपयोग करते पाया गया। वहीं सरोज देवी, पति- स्व. प्रभाकर झा को करीब 11:20 बजे इसी प्रकार बिजली चोरी करते पकड़ा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...