फिरोजाबाद, मार्च 24 -- थाना दक्षिण पुलिस व मिशन शक्ति टीम ने लापता हुए 2 बच्चों को तलाश कर बरामद किया। उन्हें परिवारीजन के सुपुर्द किया। बच्चों से मिलकर उनके परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। थाना दक्षिण के करबला गली नंबर 7 निवासी युवराज 5 वर्ष पुत्र संजय तथा अरनव 3 वर्ष पुत्र सोनू मंगलवार को घर के बाहर खेलते-खेलते कहीं चले गये थे। वह काफी देर तक वापस नहीं आए तो उनके परिजन परेशान हो गए। उन्होंने दोनों की काफी तलाश की। काफी प्रयासों के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने उनके बारे में पुलिस को बताया। दक्षिण ने पुलिस बल के साथ मात्र 2 घण्टे के अन्दर सोशल मीङिया व विभिन्न प्लेट फार्मों के माध्यम से खोज कर दोनों बच्चों को बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों को उनके परिवारीजन के सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...