चंदौली, जून 21 -- चंदौली। संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर हुगली से कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किश्त वर्चुअली जारी किया। योजना में जिले के दो लाख 275 किसानों को लाभ मिला। उनके बैंक खाते में सीधे उक्त धनराशि डीबीटी की गई। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी कृषि विज्ञान केंद्र में हुआ। इसके अलावा सभी ब्लॉकों, पंचायत भवनों में लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई। इस दौरान उप कृषि निदेशक भीमसेन ने कहा कि जिले के सभी पात्र किसानों के खातों में सुचारू रूप से राशि भेज दी गई है। जिन किसानों को ई-केवाईसी या अन्य तकनीकी कारणों से दिक्कत आ रही है। यह भी पढ़ें- पीएम किसान सम्मान निधि योजना कृषि विकास को गति देने में सहायक वह अपने ब्लॉक या कृषि विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते...