भागलपुर, अगस्त 8 -- सुल्तानगंज (भागलपुर), निज संवाददाता। श्रावणी मेला में इन दिनों मौसम सुहाना होने और धूप-छांव रहने से कांवरिया की संख्या में वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को रिकॉर्ड संख्या में कांवरिया कांवर में जल लेकर देवघर के लिए रवाना हुए। इस वर्ष श्रावणी मेले में पहली बार शुक्रवार को कांवरियों की संख्या दो लाख के पार रही। प्रखंड नियंत्रण कक्ष के अनुसार शुक्रवार शाम पांच बजे तक सामान्य बमों की संख्या 2,11,413 रही। वहीं 407 डाक बम भी सुल्तानगंज से देवघर के लिए प्रस्थान किए। जिसमें 20 महिला और 387 पुरुष शामिल हैं। इन दिनों यहां बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, बंगाल, दिल्ली, उत्तराखंड, झारखंड से आये कांवरियों की खासी भीड़ देखी जा रही है। नेपाल के कांवरिया सोनेलाल सरदार बम कहते हैं, भोलेनाथ का पावन महीना इन दिनों ...