दो लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी
बदायूं, जून 25 -- उझानी/कछला। ज्येष्ठ दशहरा पर्व पर कछला स्थित भागीरथ गंगा के दोनों ओर के घाट हर गंगे के जयघोष से गुंजायमान रहे। भोर से शाम तक करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा की कमान डीएम और एसएसपी ने संभाली। दोनों जिम्मेदार अधिकारी कछला गंगा के दोनों घाटों पर विशेष निगरानी करते रहे। इनके अलावा सभी घाटों पर स्नान पर्व के दौरान जिम्मेदार अधिकारियों की गाड़ियां दौड़ती रहीं। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए पुख्ता इंतजामों के चलते किसी भी घाट पर कोई अप्रिय घटना न घट सकी। शांतिपूर्वक सभी घाटों पर स्नान संपन्न हुआ। दशहरा पर्व पर तमाम स्थानों पर समाजसेवियों ने स्टाल लगाकर शर्बत का वितरण किया। यह भी पढ़ें- ब्रज की देहरी पर आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया गंगा दशहरा का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.