फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 17 -- कायमगंज, संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के दमदमा रोड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के समीप लूट की सनसनीखेज वारदात की सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले ही असल अपराधी निकले। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि जिसे कालर उवैद लूट बता रहा था, वह दरअसल अमानत में खयानत और ठगी की साजिश थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात 4 लाख रुपये की लूट की सूचना पुलिस को दी गई थी। सूचना देने वाले कुबेरपुर निवासी उवैद ने पुलिस को लूट का झांसा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में जांच शुरू की गई। मौके पर सीओ राजेश कुमार द्विवेदी, इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी पहुंच गए। कुछ देर में ही अपर पुलिस अधीक्षक और एसओजी भी पहुंच गई थी। मामले ...