औरैया, अक्टूबर 3 -- दहेज में दो लाख रुपये और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने ससुराल वालों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कालाबोझ गांव निवासी मनीषा ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह सात मई 2025 को राहुल कुमार के साथ कुदरकोट स्थित गुरुजी गेस्ट हाउस में हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। शादी में मायके वालों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था। विवाह के कुछ महीने बाद ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि पति राहुल कुमार, ससुर नरेंद्र कुमार, ताऊ सुरेंद्र कुमार और चाचा रविंद्र कुमार शादी में मिले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने अ...