भभुआ, सितम्बर 30 -- जालसाज महिला की तलाश में पहुंची उत्तर प्रदेश की सोनभद्र पुलिस आधार कार्ड में दिया है गलत पता, भितरीबांध में कोई नहीं है नेहा (पेज तीन) रामपुर, एक संवाददाता। एक महिला दो लाख रुपया लेकर गुजरात के एक व्यक्ति से शादी की और बाद में वह वहां से फरार हो गई। उसने अपने आधार कार्ड पर कैमूर जिले के भितरीबांध का पता दिया है, जिसपर उसका नाम नेहा पांडेय अंकित है। इसी महिला की तलाश में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला के रायपुर थाने की पुलिस बुधवार को यहां पहुंची थी। जब करमचट थाने की पुलिस के साथ रायपुर थाने के इंस्पेक्टर विजय कुमार चौरसिया, दारोगा सुबेदार यादव, पुरुष सिपाही मुकेश कुमार सिंह, महिला सिपाही भूमिका भितरीबांध गांव में पहुंची तो पता चला कि इस नाम की कोई महिला वहां नहीं रहती है।

पुलिस की कार्यवाही पुलिस ने ग्रामीणों को उसका फो...