पीलीभीत, अप्रैल 17 -- मुरादाबाद में कनिष्ठ सहायक पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लोगों ने एक युवक से दो लाख रुपए ठग लिए। युवक को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर गुमराह किया गया। जानकारी लगने पर उसने अपने रुपए वापस मांगे तो दो लोगों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चौक निवासी जुनैद उल हसन खान पुत्र तनवीर उल हसन ने बताया कि छह साल पहले उनकी मुलाकात दिनेश सिंह से जटपुरा गांव में हुई थी। इस दौरान दिनेश सिंह ने जुनैद से कहा कि मेरी जान पहचान के लोग लखनऊ में रहते हैं। उसने नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। इसके एवज में दो लाख रुपए मांगे। नौकरी लगने के बाद जुनैद को 27 हजार रुपए मासिक वेतन मिलने का आश्वासन भी दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...