गिरडीह, अप्रैल 11 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के गरहाटांड़ गांव के एक व्यक्ति द्वारा दिए गए कोर्ट परिवाद पत्र के आधार पर पुलिस ने चकाई थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव के एक व्यक्ति के विरुद्ध जमीन खरीदी करने के नाम पर दो लाख रुपए की ठगी करने एवं उसकी पत्नी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने शुक्रवार को उक्त जानकारी दी। परिवाद पत्र के आधार पर देवरी पुलिस ने कांड संख्या 32/26 के तहत चकाई थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव के एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने बताया है कि आरोपी उसका रिश्तेदार है। 22 नवंबर 2023 को जमीन खरीदने के नाम पर उसने फोन पे के माध्यम से 93 हजार व 1.7 लाख नकद राशि ली थी। बाद में जमीन का केवाला करने में टाल मटोल करने लगा। इसी क्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.