कानपुर, फरवरी 17 -- चकेरी, संवाददाता। कैंट में एक महिला ने आरोप लगाया है कि दहेज में दो लाख रुपये न मिलने पर पति ने उन्हें पीटा। साथ ही वेश्यावृत्ति करने का दबाव बनाया। पति ने चार लोगों को घर लेकर आया और उनके हाथ बेच देने की बात कही। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कल्याणपुर निवासी महिला के अनुसार उनका विवाह कैंट के रहने वाले युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। बीते सितंबर में पति ने दो लाख रुपये और बाइक देने की मांग रखी। मांग पूरी न होने पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने की धमकी दी। इसके बाद से पति घर में अनजान लोगों को लाकर शराब पिलाने लगा। इतना ही नहीं, वेश्यावृत्ति करने का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि बीते 27 सितंबर, 2025 की रात पति चार अनजान लोगों को घर लेकर आया। पति ने उन्हें चारों के ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.