दो लाख नकदी सहित जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ
सोनभद्र, जून 19 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के चक चपकी गांव में गुरुवार की रात चोरों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से लगभग दो लाख रुपये नकद तथा लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।बभनी थाना क्षेत्र के चक चपकी गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक मगन राम तिवारी के परिवार के लोग गुरुवार की रात घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर के पीछे की ओर से खिड़की की सरिया तोड़ कर प्रवेश कर गए। यह भी पढ़ें- शिक्षक के घर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस चोर कमरे में रखी अलमारी व बक्सों का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब दो लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह जब परिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.