मुरादाबाद, जनवरी 27 -- दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। पीड़िता की शिकायत पर कटघर थाना पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। कटघर थाना क्षेत्र के मोहल्ला बल्देवपुर निवासी कामिनी देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 8 अप्रैल 2025 को मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव दौलारी निवासी सचिन कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुरालियों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति और ससुरालियों ने दो लाख रुपये मायके से लाने को कहा। मना करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया, जिसके बाद से पीड़िता मायके में रह रही है। एसएचओ कटघर विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति सचिन, सास सास लक्ष्मी देवी, ससुर पप्पू सैनी, देवर अरुण और ननद राखी के खिलाफ केस दर...