फतेहपुर, मार्च 23 -- असोथर। कस्बे में रविवार रात चोरों ने एक घर में नगदी जेवर चुराने के साथ घर के पालतू तोते को भी पिंजरे सहित पार कर दिया। सुबह घर वालों को चोरी की जानकारी हुई। नगदी जेवर के साथ तोता चोरी हो जाने से लोग हैरान है। पड़ोस के ही एक और घर में भी चोरों ने प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। जगने की आहट पाकर चोर फरार हो गए। पुलिस ने जांच शुरु की है। जल्द खुलासे का दावा किया है। कस्बे के वार्ड नंबर आठ निवासी शिव शंकर अग्निहोत्री के घर चोर छत के रास्ते दाखिल हुए। परिवार छत पर सो रहा था सीढ़ी में दरवाजा न होने का चोर आंगन में उतर आए। इसके बाद घर के अंदर घुसकर बक्सा और अलमारी के ताले तोड़ चोर मंगलसूत्र, कान के टप्स, तीन जोड़ी पायल और करीब 70 हजार रुपये नकद समेट ले गए। चोर घर के पालतू गए तोते को भी पिंजरे समेत उठाकर ले गए। पड़ोसी सचि...