सहारनपुर, फरवरी 25 -- चिलकाना थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान गांव बहादरा से दबकौरा मार्ग पर मेहरबान पुत्र इलियास निवासी गांव माहेश्वरी कला चिलकाना को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आरोपी मेहरबान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज पुलिस ने अदालत में पेशकर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...