पलामू, जून 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर थाना क्षेत्र के चियांकी के पास गुरुवार सुबह मांगुर मछली से लदे एक पिकअप वैन को लूटने का मामला सामने आया। पुलिस ने करीब दो घंटे के भीतर लूटी गई मछली और वाहन बरामद कर लिया गया। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

चोरी की कोशिश कारोबारी ने पुलिस के समक्ष बताया उड़ीसा से करीब छह टन मांगुर मछली लेकर पिकअप वैन से बिहार के औरंगाबाद जा रहे थे। वाहन पर सवार चालक कार्तिक नायक और मासूम शेख ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे चियांकी के पास एक कार ने उनके वाहन को ओवरटेक कर रोक लिया। कार से उतरे पांच लोगों ने पिस्तौल के बल पर दोनों को वाहन से उतार दिया और मछली लदा पिकअप लेकर फरार हो गए।

गिरफ्तारी की कार्रवाई घटना की सूचना मिलने पर मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने कार्रवाई शुरू की।...