दो लाख की छिनतई में पुलिस खंगाल रही फुटेज
मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के मालीघाट में सोमवार को सेना के रिटायर जवान अरविंद ठाकुर से दो लाख रुपये छीनने वाले गिरोह की पहचान सीसीटीवी फुटेज से की जा रही है। मंगलवार को हुई फुटेज की जांच में घटना के बाद दो बाइक पर सवार पांच अपराधी मुशहरी की ओर भागते दिख रहे हैं। पुलिस को कोढ़ा और लोकल गिरोह पर शक है। इसके अलावा हाल में जेल से छुटे अपराधियों की कुंडली भी खंगाली जा रही है।पुलिस फुटेज के आधार पर अपराधियों के हुलिए और बाइक के नंबरों के मिलान की कोशिश कर रही है। तकनीकी टीम की मदद से संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वारदात के तरीके को देखते हुए इसमें कोढ़ा गिरोह या किसी सक्रिय लोकल गैंग का हाथ होने का संदेह है। बैंक से पीछा कर रेकी और भीड़भाड़ वाले इलाके म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.