दो लाख कीमत की गांजा के साथ तीन तस्कर धराए
चंदौली, सितम्बर 12 -- नियामताबाद,हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने बीते गुरुवार की देर शाम अलीनगर थाना क्षेत्र के मानसरोवर तालाब के समीप से तीन तस्करों को दो लाख रुपए के नौ किलोग्राम से अधिक गांजे के साथ पकड़ा। इसके बाद पुलिस अगली कार्रवाई में जुटी है। पीडीडीयू नगर सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह और आरपीएफ उप निरीक्षक संदीप कुमार टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि मानसरोवर तालाब के समीप कुछ तस्कर गांजा के साथ मौजूद हैं। जिसे वे क्षेत्र में बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जहां एक पेड़ के नीचे तीन संदिग्ध लोग दिखाई पड़े। जब उनसे पूछताछ कर उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 9 किलोग्राम 127 ग्राम गांजा पाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.