फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 11 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। सम्मान निधि का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसानों को 13 मार्च को सम्मान निधि की सौगात मिलेगी। उनके खाते में धनराशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। फिलहाल बगैर फार्मर रजिस्ट्री के भी पंजीकृत किसानो को इसका लाभ मिल सकता है। जनपद में करीब दो लाख किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत हैं। प्रशासन की ओर से फार्मर रजिस्ट्री का काम तेजी से चलाया जा रहा है। मगर अभी भी हजारों किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। कहीं पर आधार मिसमैच तो कहीं पर खतौनी को लेकर समस्या है। इसको लेकर किसान दौड़भाग कर रहे हैं। हालांकि बराबर इसकी मानीटरिंग भी की जा रही है। क़ृषि विभाग के कर्मचारी, लेखपाल, रोजगार सेवक, पंचायत सहायकों की जवाबदेही भी तय की गयी है। नोडल अधिकारियों से कहा गया है कि फार्मर रजिस...