दो लाख का बकाया बिल देखकर व्यापारी को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती
बागपत, मई 14 -- दो लाख रुपये का बकाया बिल देखकर व्यापारी को दिल का दौरा पड़ गया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए हॉयर सेंटर ले जाया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि व्यापारी ने वर्ष 2017 में ही बिजली कनेक्शन कटवा दिया था, इसके बावजूद उसके पास तहसील कर्मी नोटिस लेकर पहुंच गए। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की है। नांगल गांव निवासी सुधीर वर्तमान में किशनपुर बराल में हार्डवेयर की दुकान संचालित कर रहा है। उसने वर्ष 2017 में अपना घरेलू विद्युत कनेक्शन विधिवत विच्छेदित करा दिया था तथा ऊर्जा निगम से कनेक्शन विच्छेदन की रसीद भी प्राप्त कर ली थी। बताया जाता है कि मंगलवार को तहसील कर्मी उसके प्रतिष्ठान पर पहुंचे और ऊर्जा निगम का 2 लाख 5 हजार रुपये बकाया बताते हुए वसूली की कार्रवाई की जानकारी दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.