दो लाख और बुलट बाइक न मिली तो विवाहिता को घर से निकाला
मैनपुरी, जून 21 -- अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये और एक बुलट मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों को समझाया, लेकिन ससुरालीजनों के व्यवहार में अंतर नहीं आया और वे उत्पीड़न करते रहे। बीते पांच अप्रैल को उसे घर से निकाल दिया गया। थाना भोगांव के मोहल्ला तमोलियान निवासी दीपशिखा पुत्री जगदीश प्रसाद ने महिला थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी शादी 20 अप्रैल को 2024 को अंकित राजौरिया पुत्र शैलेंद्र राजौरिया निवासी मुदखल पेट्रोल पंप के पीछे वाली गली कोटला रोड थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद के साथ हुई थी। शादी में 12 लाख रुपये खर्च किए गए। जिसमें पांच लाख नकद और गृहस्थी का सामान दिया गया। शादी के करीब एक दो माह तक तो ससुरालीजनों का व्यवहार ठीक रहा, लेकिन इसके बाद पति अंकित रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.