बस्ती, जून 11 -- बस्ती। सीजेएम बस्ती संदीप की अदालत ने विद्युत उपकेंद्र कप्तानगंज में तैनात लाइनमैन विशाल उर्फ बंटी तथा योगेंद्र के खिलाफ लापरवाही में जान चली जाने के मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश कप्तानगंज पुलिस को दिया है। प्रार्थी अशोक कुमार चौधरी ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसके गांव में खेत में 11 केवी तार गिरा हुआ था। इसकी सूचना जेई राजितराम को दी गई। जेई ने दोनों लाइनमैन को गांव भेजा। दोनों लाइनमैन उसके घर आए और पिता से कहे कि जहां तार गिरा है, वहां ले चलो। मना करने के बाद भी वहां ले गए और मौके पर तार खींचने के लिए विवश किया। यह भी पढ़ें- किशोर की मौत मामले में एसडीओ और जेई पर मुकदमा दर्ज उस समय तार में करंट प्रवाह कर रहा था, जिससे पिता की मौत हो गई। दोनों लाइनमैन मौके से फरार हो गए। एफआईआर के लिए तहरीर दिया ...